पटना- बिहार में शिक्षा विभाग हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. विभाग का एक और मामला सामने आया है. इस मामले को जान सभी हैरत में हैं. शिक्षा विभाग ने एक पुरुष बीपीएससी शिक्षक को प्रेग्नेंट बताकर मैटरनिटी लीव मंजूर कर दी.
मामला हाजीपुर महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है. यहां पर कार्यरत बीपीएससी से सेलेक्टेड शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती घोषित कर दिया गया है.
शिक्षा विभाग के अनुसार और ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक टीचर जितेंद्र कुमार सिंह प्रेग्नेंट हैं और छुट्टी पर हैं. विभाग के पोर्टल ई शिक्षा कोष पर जीतेंद्र कुमार सिंह को मातृत्व अवकाश दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल की और कहा कि गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके से हुआ है. पुरुष शिक्षक को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती है. इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा.








