पटना- पटना के IGIMS में रेडियोलॉजी पार्ट 2 में पढ़ने वाले स्टूडेंट आर्यन कुमार ने अपने ही घर में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आर्यन कुमार IGIMS स्थित राजा बाजार में किराए के मकान में रहते थे. जबकि उनके माता-पिता दीघा थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर वाले घर पर रहते थे. सोमवार को उनके माता-पिता अपने पैतृक गांव सुपौल गए थे. इसी बीच यह घटना हुई.
बताया जाता है कि मृतक डॉक्टर आर्यन कुमार राजा बाजार स्थित किराए के मकान से 10 बजे रात में अपने दीघा वाले घर पर गए थे. जिसके बाद सुबह में उनके दोस्तों ने तथा परिजनों ने फोन किया जब फोन नहीं उठा.
तब उन्हीं के मकान में रहने वाले किराएदार को फोन किया. जब किरायेदार ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला. इसके बाद कई दोस्त भी मौके पर पहुंचकर दरवाजा को खोला गया तो देखा गया कि शव किचन में पड़ा हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं च; सका है, पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.








