लातेहार- लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पीएलएफआई के कुख्यात उग्रवादी कैला यादव उर्फ संदीप जी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक पिस्टल और साथ में गोलियां भी बरामद की गई है.
मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का उग्रवादी कैला यादव लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के आसपास भ्रमणशील है. सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई.
पुलिस ने घेराबंदी कर जब छापेमारी अभियान चलाया तो उग्रवादी ने भगने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल के साथ सात गोलियां भी बरामद हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कैला यादव क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. गिरफ्तार उग्रवादी ने लातेहार के अलावे पलामू, रामगढ़, चतरा समेत कई अन्य जिलों में आतंक मचा रखा था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई भी कर रही है. एसपी ने बताया कि संदीप के गिरफ्तार होने के बाद पीएलएफआई उग्रवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और इस क्षेत्र में संगठन अब काफी कमजोर हो गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








