पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार से प्रगति यात्रा की शुरुआत कर दी है. इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने पश्चिमी चंपारण से की. नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है.
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर हमला बोलते हुए को उनकी यात्रा को विदाई यात्रा बताया. राजद प्रवक्ता का कहना था कि बिहार प्रगति कर ही नहीं रहा है तो यात्रा किस बात की.
मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव के साथ है. तेजस्वी यादव बिहार दौरे पर हैं और बिहार के विकास का ब्लूप्रिंट जनता को बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास तेजस्वी यादव पर है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव को अपार समर्थन मिल रहा है. राजद प्रवक्ता ने कहा कि 18 साल से नीतीश कुमार सत्ता में हैं. बिहार में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है, लगातार अपराध बढ़ रहा है, किसानों की समस्या बढ़ी है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की दुर्गति करने वाले प्रगति यात्रा कर रहे हैं, यह किस तरह की राजनीति है. जनता सब देख रही है. जनता इंतजार कर रही है अगले विधान सभा चुनाव का. इस बार जनता तेजस्वी की सरकार बनाना चाहती है
उन्होंने अमित शाह के बिहार दौरा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अमित शाह ने जिस तरह बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर बयान दिया है जनता का आक्रोश उन्हे झेलना पड़ेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








