पटना- बिहार के नवादा से खबर आ रही है जहां नारदीगंज थाना परिसर में पटना उच्च न्यायालय के वकील विपिन सिंह और उनके परिवार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया है. इस घटना के बाद नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नारदीगंज थाना के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.
अधिवक्ता विपिन सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे और उनके परिवार से रपट दर्ज करने के बदले रुपये की मांग की. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें और उनके परिवार को थाना परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो पीड़ित परिवार ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में एसपी अभिनव धीमान को भेजा गया.
विपिन सिंह की शिकायत के बाद एसपी अभिनव धीमान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नारदीगंज थाना में तैनात दो एसआई नंद लाल यादव और गौतम कुमार को सस्पेंड कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।. लोगों का कहना है कि इस प्रकार के पुलिसकर्मी किसी भी हाल में माफी के लायक नहीं हैं. वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.








