धनबाद- धनबाद में कांग्रेस नेता ने महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता महात्मा गांधी के वेशभूषा में नजर आये. गले में लहसुन प्याज और आलू की माला पहन कांग्रेस नेता महंगाई का विरोध कर रहे थे.
दरअसल, धनबाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता इजहार बिहारी महंगाई के विरोध करने का यह अनोखा तरीका अपनाया. इजहार बिहारी ने कहा कि इन दिनों आम लोग जो महंगाई की मार झेल रहे हैं, इसलिए वे विरोध कर रहे हैं.
वे धोती लपेटे हाथों में डंडा लिए महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण कर धनबाद की सड़कों पर भ्रमण करते रहे. इस दौरान सड़कों से होते हुए वे गांधी सेवा सदन पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष खुद को नतमस्तक किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता इजहार बिहारी ने कहा कि गांधी जी के भेष में और गांधी जी के देश में यह महंगाई का विरोध है. हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि आपने बहुत से बिल लाएं, आपका स्वागत है. एक महंगाई और बेरोजगारी पर भी बिल लाएं, हम लोग और गरीब जनता को राहत पहुंचाए. दस वर्षों से जनता महंगाई से परेशान हैं.








