डेस्क- संसद से लेकर सड़क तक, सियासी गलियारे में घमासान मचा हुआ है। संसद में बीते दिन हुए हंगामे के बाद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. बीजेपी ने राहुल गाँधी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बयान दिया है.
संजय राउत ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए बीजेपी को नौटंकी बताया है। राहुल गांधी पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए संजय राउत ने कहा कि मैं कल राहुल जी के साथ था। ये जो सारंगी और राजपूत हैं, उनकों मैं अच्छे से जानता हूं। दोनों को ड्रामा का अवॉर्ड मिलना चाहिए। पूरी की पूरी बीजेपी ही नौटंकी है।
बाबा साहेब अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि मुंबई कांग्रेस ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। यह सब सत्ता की मस्ती है। अमित शाह बाबा साहेब के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं और माफी मांगने को भी तैयार नहीं हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








