पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत ख़राब होने की खबर सामने आ रही है. सीएम सचिवालय से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, मुख्यमंत्री अस्वस्थ हो गए हैं जिसके कारण सीएम के सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.
हालांकि मुख्यमंत्री को क्या हुआ है, इसके बारे में सीएम सचिवालय से कोई जानकारी नहीं मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ज्ञान भवन में चल रहे बिहार बिजनेस मीट 2024 में शामिल होने वाले थे. 19 दिसंबर से बिहार बिजनेस मीट शुरू हुआ है. दो दिनों के बिजनेस मीट का आज अंतिम दिन था.
आज एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव पर MOU होने वाला है और यह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होता है, लेकिन अब मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








