रांची- संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में संविधान पर हो रही चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए एक बयान के बाद देशभर में राजनीति गरमा गयी है.
गुरुवार को रांची में सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के दो महत्वपूर्ण दल कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला और अल्बर्ट एक्का चौक पर गृहमंत्री का पुतला फूंका.
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए अमित शाह बयान को युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति और समाज के अन्य वंचित वर्गों के खिलाफ बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि अमित शाह के बयान से देश भर का वंचित और पिछड़ा समाज गुस्से में है. अपने बयान के लिए अमित शाह माफी मांगें और गृहमंत्री के पद से वह तत्काल इस्तीफा दें.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को प्रखंड और पंचायत तक ले जाएगी ताकि भाजपा और उसके नेताओं का दलित विरोधी चेहरा जनता देख सके. संसद के अंदर राहुल गांधी द्वारा धक्कामुक्की का जो आरोप भाजपा के नेता लगा रहे हैं वह गलत है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








