पटना- बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जो भाषण दिया उसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। तमाम विपक्षी पार्टियां अमित शाह के विरोध में उतर गई है. इस बीच अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी.
वही, अमित शाह के इस बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी हमला बोला है। कहा कि गोलवलकर की आनुवंशिक औलादें हमेशा से ही हमारे आराध्य बाबा साहेब अंबेडकर को नहीं मानती है।
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि..गोलवलकर की अनुवंशिक औलादें हमेशा से ही हमारे आराध्य बाबा साहेब अंबेडकर को नहीं मानती है। 𝐁𝐮𝐧𝐜𝐡 𝐨𝐟 𝐓𝐡𝐨𝐮𝐠𝐡𝐭𝐬 किताब के अनुचर कभी भी संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचार को नहीं अपना सकते इसलिए अब वो बाबा साहेब को गाली से संबोधित कर रहे है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लालू ने आगे लिखा, संघी भाजपाई नेताओं की शाब्दिक के अलावा शारीरिक भाषा से भी अंबेडकर के प्रति घृणा झलक रही है। सामाजिक गैर बराबरी, असमानता, विषमता, छूआछूत, भेदभाव, घृणा एवं संविधान-दलितों-वंचितों और उपेक्षितों से नफ़रत तो संघी भाजपाइयों के खून में है।
बाबा साहेब अंबेडकर के असल अनुयायी तो भाजपाइयों की तरफ़ देखते भी नहीं और अब महामानव अंबेडकर साहब को अपमानित करने के बाद भी अगर कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा के साथ है तो इसका मतलब वो गोलवलकर, 𝐑𝐒𝐒 और भाजपाइयों के पूजक एवं कट्टर तलवा-चाट है। #babasahabambedkar #Ambedkar #LaluYadav #RJD
बता दें कि अमित शाह ने आंबेडकर के नाम के इस्तेमाल को ‘फैशन’ बताया था। जिसे विपक्ष संविधान निर्माता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








