डेस्क- भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है. आर.अश्विन ने प्रेस कांफ्रेंस कर संयास का ऐलान किया.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करने के लिए सुनील गावस्कर ने आर.अश्विन की आलोचना की. सुनील गावस्कर ने कहा कि इस दिग्गज स्पिनर ने वही किया जो धोनी ने 2014-15 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान किया था.
गावस्कर ने आगे कहा, वह (अश्विन) यह भी कह सकते थे कि सीरीज खत्म होने के बाद मैं भारत के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा. इसी तरह जब एमएस धोनी 2014-15 सीरीज में तीसरे टेस्ट के अंत में रिटायर हुए, तो एक खिलाड़ी कम रह गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने जोर देते हुए कहा, चयन समिति ने एक दौरे के लिए कई खिलाड़ियों को एक उद्देश्य के साथ चुना है. अगर कोई चोटिल होता है तो वे रिजर्व खिलाड़ियों में से किसी को टीम में शामिल कर सकते हैं. इसलिए, सिडनी ऐसी जगह है जहां स्पिनरों के लिए काफी सहायता उपलब्ध है.
इसलिए भारत दो स्पिनरों के साथ खेल सकता था. आप कभी नहीं जानते। वह निश्चित रूप से वहां हो सकता था। मुझे नहीं पता कि मेलबर्न की पिच कैसी होगी. आम तौर पर, आप सीरीज के अंत को देखते हैं. बस इतना ही, सीरीज के बीच में संयास लेना सामान्य नहीं है.’
वैसे ही अश्विन ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में ब्रिसबेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के समापन के कुछ मिनट बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया. लेकिन गावस्कर अश्विन के फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान एमएस धोनी के रिटायरमेंट लेने के फैसले से तुलना करते हुए तर्क दिया कि इस तरह के फैसले टीम की योजना को नुकसान पहुंचाते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि अश्विन ने अपने शानदार कैरियर में भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 267 मैचों में शिरकत की. उन्होंने इस दौरान कुल 765 विकेट हासिल किए. अश्विन का सर्वश्रेष्ठ 59 रन देकर 7 विकेट रहा.
वे टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. अश्विन ने किसी भी भारतीय गेंदाबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने 37 बार यह उपलब्धि हासिल की.








