पटना- बिहार में 2025 के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. राजनीतिक दल अपने वेड-इरादे जनता के बीच लेकर पहुँच रहे हैं. इस बीच तेजस्वी यादव ने बिहार की महिलाओं से नया वादा किया है.
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा से पहले माई-बहिन मान योजना की बात कही है. इस योजना में महिलाओं को 2500 रूपये देने का वादा किया गया है. तेजस्वी की इस योजना पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उनसे सवाल पूछा है.
ललन सिंह ने नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव के माई बहन मान योजना को लेकर कहा है कि उन्हें अपने मां-पिता से पूछना चाहिए कि जब वह 15 साल बिहार में राज कर रहे थे, तो कौन सी योजना लेकर आए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि जब उनका राज था तो बिहार में ना सड़क थी, ना बिजली थी. यहां अपहरण उद्योग चल रहा था. आगे उन्होंने कहा कि इन सब बातों को तेजस्वी यादव क्यों नहीं लोगों के बीच रखते हैं. उन्हे लोगों के बीच लालू राज की भी चर्चा करनी चाहिए.
वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस जब तक शासन में रही संविधान की धज्जियां उड़ती रही. एक-एक बात सदन के अंदर प्रधानमंत्री ने कही है कि कैसे कांग्रेस अपने राज में काम करती थी. ऐसे में प्रियंका गांधी हो या राहुल गांधी, कांग्रेस के लोग संविधान को लेकर अगर सदन के अंदर कुछ बोल रहे हैं, तो उसे उन्होंने पूरी तरह से गलत बताया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








