पटना- मणिपुर में शनिवार को दो बिहारी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बिहार सरकार ने दोनों मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपया देने का ऐलान किया है.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दी. दोनों की पहचान लक्ष्मण कुमार ( 18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में हुई. दोनों मृतक बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले थे.
सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले लक्ष्मण कुमार जी और दशरथ कुमार जी की हत्या से मर्माहत हूं. यह घटना काफी दुःखद है. मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है. मृत स्व॰ लक्ष्मण कुमार जी और स्व॰ दशरथ कुमार जी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रू॰ देने का निर्देश दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का निर्देश दिया है. दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.’








