बिहार- मोतिहारी के बापू सभागार में रविवार को जेडीयू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया था. कार्यक्रम में जिला भर से पार्टी के कार्यकर्ता समेत समर्थकों की भीड़ जुटी थी. इस दौरान विवाद हो गया और देखते ही देखते पार्टी के दो मंत्री और विधायक के सामने ही स्टेज पर ही खूब लात घूंसे चले.
जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्माप्त होते ही महात्मा गांधी प्रेक्षागृह के सभागार में जेडीयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी के पुत्र रोहित कुमार व कार्यकर्ताओं के बीच लात घूंसा चला और कार्यक्रम स्थल अखाड़ा बन गया.
फिर बाहर में भोजन के लिए भी धक्का मुक्की का माहौल बना रहा. इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा विधायक पहुंचे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि विवाद का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन बताया गया कि किसी नेता से भाषण ना दिलवाने के कारण मंजू देवी के पुत्र ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट की, जिसके बाद प्रेक्षा गृह में उस्थित कार्यकर्ताओं के बिच हड़कंप मच गया.
पूर्वी चंपारण जिले में जदयू के कार्यक्रम में मारपीट होना जिले भर में चर्चा की विषय बना हुआ है. हालांकि विपक्ष का कोई बयान तो सामने नहीं आया है, लेकिन विपक्ष में चुटकी ली जा रही है.








