बिहार- अतुल सुभाष सुसाइड मामले में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता, निकिता की मां और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच अतुल के भाई विकास मोदी का बयान आया है. गिरफ्तारी के लिए उन्होंने बेंगलुरु पुलिस की सराहना की है. साथ ही 4 साल के भतीजे को लेकर भी सवाल किया है.
सुभाष के भाई ने कहा कि मैं बेंगलुरु पुलिस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी मेहनत करके ये काम किया है. हालांकि, कुछ और लोगों के नाम हैं, जिनकी गिरफ्तारी नहीं नहीं हुई है.
मुझे विश्वास है कि जल्द से जल्द बेंगलुरु पुलिस उनपर भी कार्रवाई करेगी. इसके बाद सबसे बड़ा कंसर्न जो मेरा भतीजा यानि कि अतुल सुभाष का है. मेरा भतीजा किस कंडीशन में है, उसको सार्वजनिक रखा जाए. अगर हो सके, तो उसे हमें दिया जाए. हम उसे अपने पास रखने के लिए तैयार हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अतुल सुभाष के भाई विकास मोदी का कहना है कि सिर्फ गिरफ्तारी होने से न्याय नहीं मिलता है. जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे. न्याय के लिए हम कोर्ट का भी सहारा लेंगे. विकास मोदी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिला का उत्पीड़न होता है. आज के समय में पुरुषों का भी उत्पीड़न हो रहा है.
विकास मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मैं दरख्वास्त करता हूं कि वो अपने संज्ञान में ये सारी चीज़ें लें. इस केस के लिए मैं जो भी मदद कर सकता हूं, जितना मुझसे हो सकेगा, वो करूंगा.
मैं सुप्रीम कोर्ट को हर तरह का सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं. मेरे भाई के लिए मुझे न्याय चाहिए. भाई के बेटे यानि कि भतीजे को मैं अपने माता-पिता को सौंपूंगा. हम उसकी परवरिश करेंगे, ताकि एक नया अतुल सुभाष तैयार कर सकें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








