रांची- रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम मधु राय है. मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और गोली मारने वाले अपराधियों की तलाश कर रही है.
मिल रही जानकारी अनुसार, रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के राजा उलिहातु निवासी मधुसूदन राय उर्फ मधु राय अपने घर से निकलकर स्कूटी से नामकुम के रामपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मधुसूदन पर एक दर्जन राउंड फायरिंग की. फायरिंग में मधुसूदन की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद अपराधी तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपराधियों द्वारा मधुसूदन राय की हत्या की खबर सुनते ही नामकुम में हड़कंप मच गया. रांची पुलिस ने पूरे नामकुम इलाके की घेराबंदी कर दी है और एनएच पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके.
पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिनसे मधुसूदन राय का हाल के दिनों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








