पटना- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में महिलाओं के सम्मान योजना की सफलता के बाद सभी राजनीतिक दल महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए अनेक तरह की योजना की शुरुआत कर रहे हैं.
अब बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर ‘माई-बहिन मान योजना’ की घोषणा की. तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनती है तो इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत में इसकी घोषणा की. तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद जहां है, सुख-समृद्धि का वास वहां है. इसी मंत्र पर चलते हुए बिहार की हर महिला को हम सक्षम बनाना चाहते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने आगे कहा, मेरी यात्राओं के दौरान राज्य के हर हिस्से से हमें महंगाई से त्रस्त लोगों ने अपने अनुभव बताएं हैं. बढ़ती और व्यापक महंगाई के चलते घर-परिवारों को राहत की दरकार है. बता दें इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह रुपये देने का वादा किया है.








