रांची- झारखण्ड के पलामू में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जिले के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से हाई फ्लो मशीन में आग लग गयी.
जिस वक्त आग लगी वहां उस वक्त अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में 8 नवजात इलाजरत थे. हालांकि आग लगने के बाद जीएनएम ने बहादुरी का परिचय देते हुए सभी 8 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया. जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त जीएनएम ममता त्रिशूल और दयानी ओरिया ड्यूटी पर थीं.
इन दोनों जीएनएम ने बहादुरी का परिचय दिया और सभी 8 बच्चों को समय सुरक्षित निकाल लिया. जीएनएम ममता त्रिशूल ने बताया कि रात 1:30 बजे के करीब विस्फोट की आवाज सुनाई दी. इसके बाद वह दौड़ते हुए एसएनसीयू वार्ड में पहुंचीं. देखा कि हाई फ्लो मशीन में आग लगी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ममता ने दयानी के साथ मिलकर सभी नवजात को सुरक्षित निकाला. दोनों ने 4-4 बच्चों को एक साथ उठाया और उन्हें लेकर बाहर निकल गईं. सभी 8 नवजात को लेबर वार्ड में ले गईं और ऑक्सीजन लगाया. फिर वाटर कंटेनर की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया. समय रहते तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती, तो इलाजरत बच्चों की जान जा सकती थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








