डेस्क- महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। वायनाड लोकसभा से प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।
वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उतारा है। वे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद अटकलें थीं कि प्रियंका रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। लेकिन, राहुल ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और जीत के बाद रायबरेली सीट चुनी।
भाजपा ने प्रियंका के सामने नव्या हरिदास को टिकट दिया है। वे भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। साथ ही कोझिकोड नगर निगम में दो बार की पार्षद और भाजपा पार्षद दल की नेता हैं। वे 2021 विधानसभा चुनाव में कोझिकोड दक्षिण सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं, हालांकि वे हार गई थीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यूपी उपचुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 9 में से 6 सीटें बीजेपी और एक सीट उसकी सहयोगी आरएलडी के खाते में गई है. बीजेपी ने मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर इतिहास रचा है. 1993 के बाद इस सीट पर अब बीजेपी को जीत मिली है.
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है, क्योंकि उनका मार्गदर्शन ही डबल इंजन सरकार को सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाता है.








