मधुबनी- बिहार के मधुबनी जिले में अपराधियों ने ड्यूटी पर जा रहे एक जेलकर्मी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मनोरंजन कुमार (37 वर्ष) के रूप में हुई है.
वारदात झंझारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद अध्यक्ष बबिता शर्मा के घर के पास की है. गोली लगने की खबर से इलाके में लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे.
हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि लोगों को समझाकर सड़क जाम को हटा दिया गया है. वारदात वाली जगह पर फॉरेंसिंक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








