बिहार- बिहार के बक्सर जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की बात कही जा रही है. लोगों का आरोप है कि जिले के सिमरी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में ईसाई समुदाय के लोग धार्मिक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.
हिंदू संगठनों का आरोप है कि इन मिशनरियों ने ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से गंगा घाट पर बुलाया था. इसका वीडियो भी सामने आया है.
इस मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने विरोध किया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. संगठनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हिंदू संगठन के सदस्यों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द्र प्रभावित हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियां ग्रामीणों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रही हैं.
जानकारी के अनुसार, जिले के सिमरी प्रखंड के नगपुरा गांव में धर्म परिवर्तन का यह मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां ईसाई संगठन के सदस्यों ने कथित तौर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को गंगा स्नान करवाया, इसके बाद उनके सिर पर क्रॉस का निशान बनाया.
आरोप यह भी है कि कुछ ग्रामीण महिलाओं का सिंदूर भी हटाकर उन्हें लॉकेट पहनाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, 60 से 70 ग्रामीणों को गंगा स्नान कराकर उनकी धार्मिक मान्यताओं को बदलने का प्रयास किया गया. हालांकि, ईसाई समुदाय के लोगों ने इस बात से इनकार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








