रांची- झारखंड हाईकोर्ट ने मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दियाहै. सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई.
सुनवाई के दौरान अदालत ने इस योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई.
बता दें कि सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू ने जनहित याचिका दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है. इस मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








