रांची- हेमंत सोरेन ने गुरुवार को दुमका में JMM प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा की. जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
हेमंत ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा को पांच साल तक सत्ता से बाहर रखा गया है. वह किसी तरह इस बार अपनी सरकार बनाना चाहती है. यही वजह है कि वह ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा हिंदू, मुस्लिम और बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुद्दा बनाकर वोट मांग रही है, जबकि हम काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के साथ ही कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे दो से ढाई साल तक विकास का कार्य प्रभावित रहा. मात्र दो से ढाई साल में ही सरकार ने जनकल्याण के कई कार्य किए. इन्हीं विकास कार्यों से घबराकर उन्हें जेल भेज दिया गया, ताकि वे जनहित के कार्य नहीं कर सकें.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पहली बार समय से पहले चुनाव हो रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्य में विपक्ष की सरकार रही तो कभी भी समय से पहले चुनाव नहीं कराया गया. गरीबों की सरकार को परेशान करने के लिए वक्त से पहले चुनाव कराया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








