नालंदा- बिहार के नालंदा में सिलाव के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को निगरानी विभाग ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. निगरानी टीम, पखंड सहकारिता पदाधिकारी को अपने साथ पटना लेकर चली गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स चुनाव के लिए तैयार किये गये वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के लिए कथित रूप से रिश्वत मांग रहा था. दूसरे पक्ष के द्वारा 63 लोगों का नाम दर्ज कराया गया था.
जांच के बाद 48 लोगों का नाम हटा दिया गया. 14 नाम नहीं हटाये गये थे. पैक्स अध्यक्ष ने अन्य लोगों का नाम हटाने के लिए कहा तो रिश्वत की मांग की, जिसकी उन्होंने निगरानी विभाग के पास शिकायत दर्ज करायी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें, बिहार में पैक्स चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 249 पैक्स में से 217 पैक्स का 5 चरणों में चुनाव कराया जाएगा. जो 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा. पहले फेज के लिए नालंदा जिले के रहुई, अस्थावां, सरमेरा एवं मुख्यालय बिहारशरीफ में पैक्स चुनाव होना है. 26 नवंबर को मतदान होगा. तीसरे फेज में सिलाव में चुनाव है.








