रांची- झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है. कल रांची जिले की कई सीटों के लिए वोटिंग होनी है. इसे देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
इसमें सीआरपीएफ, एसएसबी, सीएपीएफ, जिला बल, जैप और झारखंड जगुआर के जवान शामिल हैं. वहीं नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में सीआरपीएफ की तैनाती की गई है. तैनात पुलिस जवानों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी हाल में मतदान के दौरान विधि व्यवस्था भंग नहीं होने दें.
इस संबंध में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति विधि-व्यवस्था भंग करता है तो उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जाएगा.एसएसपी ने ग्रामीण एसपी समेत डीएसपी और सभी थानेदारों को मतदान केंद्रों और उसके आसपास इलाकों में गश्ती लगाने का निर्देश दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची से लगने वाले दूसरे जिलों की सीमा पर मतदान को लेकर नाकेबंदी कर दी गई है. बिना जांच के किसी भी वाहन को जिले से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है. अवैध शराब और हथियार को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है. वहीं चुनाव में धनबल पर रोक के लिए भी पुलिस सजग है.
एसएसपी के अनुसार आधा दर्जन फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए हैं, जो वोटिंग के दौरान बूथों का औचक निरीक्षण करेंगे.वोटिंग के दिन और वोटिंग से पहले किसी भी तरह के साजिश का पता लगाने के लिए ह्यूमन नेटवर्क को भी एक्टिव किया गया है.जिले में क्यूआरटी भी एक्टिव रहेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








