रांची- लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे वाले बयान पर कहा कि यह सब फालतू बातें हैं. इस तरह की बातें बोलकर बीजेपी के द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है. सोमवार को कोडरमा से रवाना होने से पहले लालू मीडिया से बात कर रहे थे.
लालू यादव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची दौरे को लेकर जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के झारखंड दौरे से कुछ होने वाला नहीं है. झारखंड में गठबंधन की सरकार बननी तय है.
कोडरमा से बिहार रवाना होने से पहले राजद प्रत्याशी सुभाष यादव और बरकट्ठा विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी जानकी यादव ने सोमवार सुबह राजद सुप्रीमो लालू यादव से बिशुनपुर रोड स्थित सुभाष यादव के आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दोनों प्रत्याशियों को जीत का मूल मंत्र भी दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








