रांची- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोहरदगा और सिमडेगा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण में बीजेपी के खिलाफ जोरदार हमला किया.
यहां राहुल गांधी ने आदिवासियों को वनवासी कहे जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि आप वनवासी नहीं बल्कि आदिवासी हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो 50 प्रतिशत रिजर्वेशन की दीवार को गिरा देंगे. इसके साथ ही आदिवासियों को 26 प्रतिशत की जगह 28 प्रतिशत रिजर्वेशन देंगे.
लोहरदगा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी का मतलब है कि वे देश के पहले मालिक हैं. वहीं वनवासी का मतलब है कि देश पर आपका कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि आप आदिवासी हैं और देश पर आपका सबसे पहला अधिकार है. उन्होंने कहा कि संविधान में आपको वनवासी शब्द कहीं नहीं मिलेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिन्होंने संविधान बनाया उन्होंने आदिवासी शब्द का इस्तेमाल किया, क्योंकि वे कहना चाहते थे कि देश के जल जंगल और जमीन के असली मालिक आदिवासी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ वो लोग हैं जो आपको आदिवासी करते हैं और आपका सम्मान करते हैं. तो दूसरी तरफ वैसे लोग हैं जो आपको वनवासी करते हैं और जो भी कुछ आपका है उससे छीनना चाहते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है. उन्होंने कहा कि देश में आदिवासियों, दलित और पिछड़ा वर्ग की भागीदारी ना के बराबर है. उन्होंने कहा कि आज को जो भी अधिकारी चलाते हैं उनमें एक भी अधिकारी आदिवासी नहीं है.
उन्होंने कहा कि आज कहीं भी आदिवासी, पिछड़ा और दलित वर्ग दिखाई नहीं देता है. ना कॉरपोरेट में, ना मीडिया में और ना ही अन्य बड़ी जगहों पर. राहुल ने कहा कि जब वे जातीय जनगणना की बात करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि वे बांटने वाली राजनीति कर रहे हैं, लेकिन इससे देश बंटेगा नहीं बल्कि मजबूत होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








