पटना- सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक बार फिर धमकी मिली है. उनके ऑफिस में धमकी भरे मैसेज और कॉल आए हैं. पप्पू यादव के पीए को आज रात 2 बजे और फिर सुबह 10 बजे के आसपास धमकी भरा कॉल आया.
इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. PA ने बताया कि सांसद को वॉट्सऐप पर धमकी दी गई. उन्होंने वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. मैसेज और कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है.
कुछ समय पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग द्वारा सलमान खान को मिल रही धमकी को लेकर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हुए उसके नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म करने की बात कही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी जिसे उन्होंने खुद साझा किया था. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पप्पू यादव को धमकी देने वाले को व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था.








