बिहार- प्रशांत किशोर गया के बेलागंज में अपने प्रत्याशी मो. अमजद का प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी सभा के लिए उस क्षेत्र में भूमिहारों के सबसे बड़े गांव कोरमथू को चुना.
कोरमथू में भूमिहारों की सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा-आपको की लड़ाई लालटेन से थी. लेकिन अब लालटेन की लौ बुझने वाली है. अब आपने नीतीश का हाथ पकड़ लिया है. जिन लोगों ने नीतीश का हाथ पकड़ा है, उन्हें एक ही बात कहूंगा कि वे अपनी कई पीढ़ियों का नाश करने चले हैं.
प्रशांत किशोर ने अपनी सभा में भूमिहारों को समझाया-नीतीश कुमार ने आपकी कई पीढ़ियों का नाश करने की साजिश रच दी है. अपना वोट पानी में फेंक देना लेकिन नीतीश कुमार को मत देना. आपके कई पुश्त इसका खामियाजा भुगतेंगे, वे बर्बाद हो जायेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जमीन का सर्वे शुरू किया है. नीतीश कुमार कह रहे हैं कि ये भूमि सुधार का काम है. ये भूमि सुधार नहीं बल्कि उनसे बदला लेने की साजिश है, जिन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को वोट नहीं दिया था. 117 से 43 सीट पर सिमट आने का दर्द नीतीश कुमार भूले हैं. वे जमीन सर्वे के बहाने उस समाज से बदला निकाल रहे हैं जिसने उन्हें 2020 में वोट नहीं दिया था.
भूमिहारों की गांव में सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा-आप लोग अपने आप को बुद्धिमान समझते हैं लेकिन नीतीश कुमार जैसा शातिर नहीं हो सकते. नीतीश कुमार ने ऐसा बुद्धि लगाया है कि आपके हर घर में लड़ाई लगायेगा.
प्रशांत किशोर ने कहा कि पारिवारिक बंटवारे में अब तक किसी ने लड़कियों से साइन नहीं कराया था. नीतीश कुमार कह रहे हैं कि सारे लड़कियों तक का साइन कराओ. अगर किसी का साइन नहीं है तो केवाला का कोई वैल्यू नहीं है. आप जमीन को कभी बेच नहीं पाइयेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशांत किशोर ने कहा कि वंशावली बनाने के लिए आपके दो पीढियों आगे से महिलाओं से साइन लेना पड़ेगा. अगर नहीं करा पाइयेगा तो जमीन गया. अभी जो आपके पास केवाला रहेगा और आपको लगेगा कि जमीन मेरे पास है. लेकिन दो साल बाद उस पर न कर्जा ले पाइयेगा और ना उसे बेच पाइयेगा.
प्रशांत किशोर ने बेलागंज के लोगों से कहा कि वोट देने से पहले आपस में राय-मशवरा कर लीजियेगा. अगर आप नीतीश को वोट देने का फैसला लेते हैं तो कोई आपको बचा नहीं पायेगा. ये सामने से आकर मैं बता रहा हूं. बाद में आपको मेरी बातें याद आयेंगी. प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जन सुराज को वोट नहीं देना चाहते मत दीजिये, किसी निर्दलीय को वोट दे दीजिये.








