रांची- झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज को I.N.D.I.A ब्लॉक के घोषणा पत्र की औपचारिक घोषणा की. इसमें सात गारंटी का ऐलान किया गया है.
गठबंधन के इस घोषणा पत्र में महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने की बात कही गई है. इसे के साथ साथ राज्य में 450 रुपए में सिलेंडर और सरना धर्म कोड देने की बात कही गई है.
ये है I.N.D.I.A के वादे –
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1. हर महीने 7 किलो राशन/ प्रति व्यक्ति, 450 का एलपीजी सिलिंडर
2. आरक्षण ST 28%, SC 12%, OBC 27%
3. महिलाओं को 2500/ माह
4. सरना धर्म कोड
5. 10 लाख सरकारी नौकरी, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा
6. धान की MSP 3200/ क्विंटल
7. हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी
बता दें कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है. यहां कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से कांग्रेस ने 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसी के साथ-साथ सात सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.








