वाराणसी- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चे की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. जिससे उसकी भी मौत हो गई. बताया गया कि महिला का पति एक साल बाद दिवाली पर घर आया था. घटना वाराणसी के भेलूपुर इलाके के भदैनी में हुई है.
महिला और उसके तीन बच्चों का शव घर के अंदर मिला है. जबकि आरोपी का शव 10 किमी दूर मिला. आरोपी का नाम राजेंद्र गुप्ता है। मृतकों में पत्नी नीतू गुप्ता (45 वर्ष), बेटा नवनीत गुप्ता (25 वर्ष), बेटा सुभेंदर गुप्ता (15 वर्ष) और बेटी गौरंगी गुप्ता (16 वर्ष) शामिल हैं।
इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. जिसके बाद पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार, आरोपी संपत्ति विवाद में अपने भाई-भाभी, पिता और दो गार्ड की हत्या के पुराने मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र किसी ज्योतिषी के कहने पर पत्नी को अपने काम में बाधा मानने लगा था। इस कारण वह पत्नी से दूसरी शादी को लेकर भी अक्सर बहस करता था।
घटना के बाद राजेंद्र गुप्ता की वृद्ध मां घर पर मौजूद हैं, लेकिन उम्र अधिक होने की वजह से वे हिल-डुल पाने में असमर्थ हैं। राजेंद्र के मकान में करीब 15 से 20 किराएदार रहते हैं, लेकिन किसी को भी इस वारदात का अंदेशा नहीं हुआ। आरोपी की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है.








