डेस्क- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं. सलमान के लिए ट्रैफिक पुलिस को धमकी दी गयी थी. धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान के नाम पर ट्रैफिक पुलिस को धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। शख्स का नाम विक्रम है। विक्रम को कल (06 नवंबर) को मुंबई लाया जाएगा।
धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। धमकी के साथ उसने पांच करोड़ की फिरौती की मांग की है। धमकी देने वाले ने दावा किया कि वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नामे से धमकी दी गई।
धमकी में कहा गया था कि ‘अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए. ऐसा न करने पर उन्हें जान से मार देंगे, हमारी गैंग आज भी सक्रिय है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब है कि पिछले कुछ साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिलती आई है। सलमान खान के घर पर गोलियां तक चलाई गई है।








