पटना- प्रशांत किशोर ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि हम यहां मुख्यमंत्री बनने आए हैं, लेकिन आप हमें नहीं जानते. मैं इतना छोटा सपना लेकर पैदा नहीं हुआ हूं. मैं मुख्यमंत्री बनने के लिए अपने शरीर को नहीं खपा रहा हूं.
मेरा सपना है कि अपने जीवन काल में 10 वर्ष के अंदर ऐसा बिहार बने, जहां हरियाणा, पंजाब, गुजरात, और महाराष्ट्र से लोग रोजगार के लिए यहां आएं. तब हम मानेंगे कि बिहार में विकास हुआ है.’
प्रशांत किशोर गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में एक जन संवाद के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह मानते हैं कि प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री बनने के लिए अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. मेरा सपना सीएम बनने का नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशांत किशोर ने इस दौरान लालू-नीतीश को भी घेरा. उन्होंने कहा कि इन दोनों ने लोगों को जाति के आधार पर बांटकर राज किया, जबकि मोदी ने 5 किलो अनाज का लालच देकर आपसे आपका वोट लिया.
प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक आप जाति और भात से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक आपकी गरीबी नहीं मिट सकती. जब तक आप वोट 5 किलो मुफ्त अनाज के लालच में देंगे तब तक आपके बच्चों को रोजगार नहीं मिलेगा.








