बिहार- भागलपुर के सुल्तानगंज में नमामि गंगे घाट पर एक महिला चोर को लोगों ने पकड़ा जो एक व्रती के गले से सोने का चेन छीनकर भाग रही थी.
पीड़िता तारापुर थाना क्षेत्र की ज्योति देवी हैं जो छठ व्रत की तैयारी में जुटी हैं और सुल्तानगंज गंगा स्नान के लिए आयी थीं. पीड़िता ने बताया कि गंगा में स्नान के लिए वह पानी में प्रवेश कर रही थीं.
इसी दौरान एक महिला ने पीछे से उसके गले से चेन खींच लिया. इतना ही नहीं, चेन खींचने के दौरान उसे पानी में धकेल भी दिया और भागने लगी. जिसके बाद महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गंगा में गिरी व्रती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने स्थिति को समझा और चेन खींच कर भाग रही महिला को उन्होंने पकड़ लिया. लोगों ने उस महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी महिला के साथ दो बच्चे भी थे, पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.








