धनबाद- धनबाद में सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है वहीं दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. दोनों को इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां एक की हालात गंभीर बनी हुई है. मृतकों में 30 वर्षीय रूबी, 16 वर्षीय जानवी और 14 वर्षीय छात्रा सीफत शामिल है जबकि 10 वर्षीय छात्रा सजदा गंभीर रूप घायल है.
इस हादसे के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए और जीटी रोड को जाम कर दिया है. हाईवे के दोनों लेन में करीब 2 किमी लंबी वाहनों की कतार लगने से सड़क जाम हो गई. लोग मुआवजे की मांग करने में लगे.
सूचना मिलने के बाद डीएसपी शंकर कामती दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया है. लोगों के शांत होने के बाद जाम हटाई गई और सुचारू रूप से यातायात को बहाल किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








