यूपी- उत्तर प्रदेश के आगरा के पास एयर फोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट समेत 3 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ.
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट समेत दो लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई. उन्होंने बताया कि मिग-29 लड़ाकू विमान में आग लगी थी. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ.



