रांची- सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में ना तो UCC और ना ही NRC लागू किया जाएगा. यहां सिर्फ सीएनटी और एसपीटी रहेगा. ये घर-परिवार को तोड़ने में लगे हैं. ये जहर उगलते हैं. उनके आगे विषधर भी फेल है.
इन लोगों से बच के रहना है. पांच साल के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया, ये आप सभी ने देखा है. सीएम गढ़वा में झामुमो प्रत्याशी और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी जुमलेबाज है. ये लोग यहां का बेटा और आदिवासी-मूलवासी को हटाना चाहते हैं. जब हमलोगों ने आपके लिए काम करना शुरू किया, तो इन लोगों ने झूठे आरोप में उन्हें जेल में डाल दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन्हें यहां के आदिवासी-मूलवासी, दलित और पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है. उन्हें यहां से मतलब है तो सिर्फ यहां की खनिज-संपदा से है. झारखंड की खनिज-संपदा का 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया केंद्र सरकार नहीं दे रही है.
हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां की माता-बहनों के सम्मान में वे आर्थिक सहयोग कर रहे हैं. आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे. हमलोगों ने कानून बना दिया है कि जिनके खाते में 1000 रुपए जा रहा है. वह 2500 रुपए हो जाएगा.
इन्हें अगर मौका लग गया तो यह आपके शरीर से कतरा-कतरा खून निकाल लेंगे. पांच वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं. आज भारतीय जनता पार्टी का पेड़ सूखता जा रहा है. आने वाले समय में फिर पांच साल तक इन्हें बाहर करेंगे और इन्हें जड़ से उखाड़ कर रख देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हेमंत सोरेन ने कहा ये लोग कहते हैं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा के जरिए हुई नियुक्ति की सीबीआई से जांच कराएंगे. हमने सीजीएल परीक्षा की पूरी जांच कर ली है. लोग चिन्हित हो चुके हैं, जिन्होंने गड़बड़ी करने की कोशिश की, गड़बड़ी तो कर नहीं पाए, लेकिन पकड़े जा चुके हैं. चुनाव समाप्त होते ही वे सभी जेल जाएंगे.








