पटना- राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में फिलहाल एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस मामले में पुलिस डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस केस में पीड़ित किशोरी की मां भी मिली हुई है. पीड़िता की मां ही कुछ अन्य लोगों के संपर्क से उसे राजीव नगर थाना के अपार्टमेंट में भेजा था. जहां पर उसका बलात्कार किया गया. इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.
डीएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि नाबालिग की मां से कुछ लोगों ने फोन से संपर्क किया फिर राजीव नगर स्थित एक अपार्टमेंट के कमरे में भेजा. जहां पूर्व में रहे रेलवे कर्मी के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जबरदस्ती की. जिसमें नाबालिग की स्थिति काफी गंभीर हो गई. लड़की जब इलाज कराने हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों हालत देखकर किशोरी की स्थिति को भांप लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डॉक्टरों ने लड़की की स्थिति देख चुपके से पुलिस को इंफॉर्म कर दिया. हवाई अड्डा की पुलिस ने राजीव नगर थाना से संपर्क किया और मौके पर उसी अपार्टमेंट में भेजा जहां पर वारदात हुई थी. खुद डीएसपी भी उसी जगह पर FSL की टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की. इस मामले में कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसका खुलासा पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगी.








