रांची- झारखण्ड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर हनी ट्रैप के शिकार हो गये हैं. उनको लगातार धमकी मिल रही है. धमकी देने वाले की और से कहा जा रहा है कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा.
मंत्री और गढ़वा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी मिथलेश ठाकुर ने बताया कि एक नंबर से बार-बार मेरे पास वीडियो कॉल आ रहे थे, मैने जब कॉल रिसीव किया तो उसपर अश्लील वीडियो आने लगा, अश्लील वीडियो को देखकर मैने कॉल को कट कर दिया और साथ उस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया. कॉल कट होने के बाद से मेरे पास धमकियां आने लगी.
मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया था उसी नंबर से लगातार मैसेज भेजा जा रहा है. उस मैसेज में लिखा जा रहा है कि आपके मित्रों के पास इस वीडियो को भेजा जाएगा, आपके जितने भी मित्र, परिजन, चाहे वो किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर हो, सभी पर इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा. अब मंत्री द्वारा पुलिस में शिकायत देने पर उसकी जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि इस मामले को लेकर उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सीधे विरोधियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मेरे विरोधी हताश हो गए हैं और मेरे साथ साजिश रच रहें हैं, वैसे लोगों को मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि जनता सब देख रही है .
इस मामले में केस दर्ज करा दिया गया है. इधर, फेसबुक पर विकास प्रजापति नामक एक युवक ने वीडियो पोस्ट किया है और कहा है कि मंत्री उसे फंसने की कोशिश कर रहे हैं.








