पटना- लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत खराब है. पिछले 22 अक्टूबर से उनका दिल्ली स्थित एम्स के आईसीयू में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर को शारदा सिन्हा के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है. इस बात की जानकारी जेडीयू के राज्यसभा सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दी.
संजय झा ने लिखा कि, ”पद्मभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर को इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिया है. मैंने उनके पुत्र से बात कर इलाज की जानकारी ली है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने मीडिया को बताया कि उनकी मां का इलाज डॉ राजा प्रमाणिक की स्पेशल केयर यूनिट में चल रहा है. उनकी मां की तबीयत में अब सुधार हुआ है लेकिन वह अभी भी आईसीयू में ही शिफ्ट हैं.








