रांची- झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य के कई ऐसी विधानसभा सीट हैं, जहां कांटे की टक्कर है. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में सरयू राय और बन्ना गुप्ता फिर से एक बार आमने सामने हैं. बन्ना गुप्ता जहां कांग्रेस प्रत्याशी हैं वहीं सरयू राय एनडीए प्रत्याशी के रूप में जेडीयू से चुनावी मैदान में हैं.
इस बीच बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2019 में सरयू राय ने क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है. जनता से बिना राय मशविरा किए वो जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़े. जनता उनसे नाराज है.
बन्ना गुप्ता ने साफ तौर कहा है कि सरयू राय भाजपा के लिए सबसे बड़े घातक हैं. भाजपा को समाप्त करने का मन बनाया है. आज जमशेदपुर पश्चिम में सरयू राय को कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं. मैं अकेला चुनाव प्रचार करूंगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा खेमे मे बाहर से लोग आ रहे हैं, लेकिन जनता को उनपर भरोसा नहीं है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज मुझ पर कोई मामला नहीं है, जबकि सरयू राय पर कई मामले दर्ज हैं. सरयू राय को ऐतिहासिक हार का मुंह देखना पड़ेगा।








