डेस्क- पश्चिमी चंपारण के बगहा में पुलिस को देख एक शराब तस्कर ने पुल से नदी में छलांग लगा दी. हालांकि नदी में न गिरकर वह रेत पर जा गिरा जिसके कारण उसके दोनों पैर टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धनहा थाना क्षेत्र में गौतम बुद्ध सेतु की है।
बताया जा रहा है कि तस्कर पंजाब के लुधियाना से 54 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। तस्कर की पहचान अमृतसर निवासी दलजीत उर्फ बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि शराब पहुंचाने का सौदा महज 15 हजार रुपए में किया गया था।
धनहा थाना पुलिस ने तस्कर की शराब से भरी कार को जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब तस्कर के मोबाइल से संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर गिरोह का पता लगाने और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








