डेस्क- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में बंद एक युवक की मौत हो गयी है. युवक का नाम मोहित पांडे बताया गया है. मोहित की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए.
जिसके बाद मोहित की मां तपेश्वरी देवी की शिकायत पर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बच्चों के झगड़े में विवाद के बाद पुलिस ने मोहित पांडे और उनके भाई शोभाराम को शुक्रवार रात 10:56 बजे हिरासत में लिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रात भर थाने में रखने के बाद दोपहर 1.05 पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारीदिखाई। शनिवार को कोर्ट ले जाने के दौरान मोहित की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
इसी बीच चिनहट थाने के लॉकअप का सीसीटीवी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मोहित पांडे के हाथ पैर ऐंठने लगे तो हवालात में ही बगल में बैठा युवक बिगड़ती तबीयत देख पीठ पर हाथ से सहला रहा है.
वहीं, लॉकअप के गेट पर बैठे एक युवक ने पानी की बोतल दी, जबकि दूसरे ने पहरे पर खड़ी महिला कांस्टेबल को सूचना दी. जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने ड्यूटी मुंशी को सूचना दी. हालांकि, इसके बाद क्या हुआ? ये पता नहीं चल पाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, परिजनों का आरोप है कि मोहित के साथ लॉकअफ में मारपीट की गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन जब थाने पहुंचे तो उन्हें मोहित से मिलने भी नहीं दिया गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि मोहित को लोहिया अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है.








