डेस्क- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. ये देखते हुए उनके आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है.
एक्टर की हालत को देखते हुए सिंगर अनूप जलोटा ने उन्हें माफी मांग लेने की सलाह दी थी. वहीं अब किसान नेता राकेश टिकैत ने भी सलमान से बिश्नोई समाज के आगे झुकने की बात कह दी है.
राकेश टिकैत ने सलमान को सलाह दी है कि वो बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगे लें, ताकि ये मामला खत्म हो. राकेश टिकैत ने कहा, लॉरेंस बिश्नोई बदमाश आदमी है. ये समाज से जुड़ा हुआ मामला है. सलमान खान को मंदिर जा कर माफी मांग लेनी चाहिए, नहीं तो जेल में बंद आदमी पता नहीं कब क्या कर दे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले अनूप जलोटा ने भी सलमान खान से कहा था कि मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये समय इस बात पर विचार करने का नहीं है कि किसने मारा और किसने नहीं.
अब, ध्यान इस विवाद को सुलझाने पर होना चाहिए. मै सलमान से एक छोटा सा अनुरोध करना चाहता हूं कि वो मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांगे और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें।
बता दें, सलमान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद 1998 से शुरू हुआ. जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था. लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी. तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








