पटना- पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हो गई है जिसके बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार से ताल्लुक रखने वाली लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का निधन हाल ही में हुआ था।
पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा एक सप्ताह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया कि आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब है। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था, जिसके कुछ दिन बाद उनकी तबीयत भी खराब होने लग गई।
शारदा सिन्हा को पिछले एक हफ्ते से खाने-पीने में काफी मुश्किल आ रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया और अब वह 7 दिनों से डॉक्टर की निगरानी में है। उनकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ी जा रही है। लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आज सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। इस साल शारदा और उनके पति ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई। हालांकि, अभी तक उनके मेडिकल स्टाफ की ओर से कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा एक लोकप्रिय लोक गायिका और शास्त्रीय गायिका हैं। वे बिहार से हैं। वे मैथिली और भोजपुरी गीत गाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय कृतियों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








