पटना- बिहार के छपरा, सिवान और मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के मामले पर राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है. तेजस्वी यादव ने सत्ता के संरक्षण में शराब तस्करी के आरोप लगाये.
अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव पर ही शराब पीने के आरोप लगाये. मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव पीते हैं, इसलिए उनको ऐसा लगता है.
यहां शराबबंदी है. चोरी छिपे लोग पीते हैं तो उसका क्या हिसाब है. उनको ज्यादा जानकारी है. तस्करी में लीन होंगे या कराते होंगे. इसलिए उनको बिहार में अनलिमिटेड शराब दिखती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मांझी के बयान पर राजद में काफी नाराजगी दिख रही है. राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी को राजनीतिक शुचिता के तहत बयान देना चाहिए. वह हमारे नेता पर इस तरह का बयान दे रहे हैं वह ठीक नहीं है.
उन्होंने कहा कि शराब बंदी को लेकर जीतन राम मांझी पहले बोलते थे कि गरीबों को जेल भेजा जा रहा है. थोड़ी-थोड़ी पीने की अनुमति होनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा था कि, ‘हम भी थोड़ा शराब पी लेते हैं’.
राजद प्रवक्ता ने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री बन गए हैं, तो वह कुछ से कुछ बोल रहे हैं. राजद प्रवक्ता ने इस दौरान जीतन राम मांझी पर बयान बदलने का आरोप लगाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी जी जिस तरह से कोठे पर बैठे लोग कपड़े बदलते हैं, उस तरह से बयान ना बदला करें. आपने कई बार थोड़ा-थोड़ा पीने की बात कही है. उन्होंने कहा, जीतन राम मांझी जी अपने गिरेबां में झांके. आप दारू का सप्लायर ना बनें.








