डेस्क- भाजपा छोड़ JMM का दामन थामने वाली लुईस मरांडी जामा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जामा में लुईस मरांडी का मुकाबला भाजपा के सुरेश मुर्मू से होगा.
बता दें कि दुमका सीट से टिकट कटने पर लुईस मरांडी भाजपा से नाराज थीं. दुमका से उनकी जगह भाजपा ने सुनील सोरेन को टिकट दिया है. इससे नाराज होकर लुईस मरांडी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और झामुमो में शामिल हो गईं. जिसके बाद अब झामुमो ने उन्हें जामा से उम्मीदवार बनाया है.
दरअसल, जामा सीट झामुमो के लिए बेहद ही खास मायने रखती है. इस सीट पर शिबू सोरेन के बड़े बेटे और हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन चुनाव लड़ा करते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके निधन के बाद हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने इस सीट पर झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं. लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान नाराजगी के बाद सीता सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गईं.








