पटना- नीतीश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए हैं. विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त के पद से हटा दिया गया है. उन्हें स्थनांतरित करते हुए मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है. वहीं प्रत्यय अमृत को विकास आयुक्त बनाया गया है. गृह विभाग ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दिया है.
प्रत्यय अमृत स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. हालांकि उनसे पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है. पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को पथ निर्माण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वह मुख्य जांच आयुक्त के प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.
गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को खनन विभाग का प्रधान सचिव सह खान आयुक्त का प्रभार दिया गया है. दिवेश सेहरा को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है. सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभार खान एवं भूतत्व विभाग से मुक्त कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धन जी को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








