पटना- राजधानी पटना में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वरदार से अफरा तफरी मच गई.
घटना पटना के व्यस्ततम इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शकील मलिक उर्फ शकील अहमद के रूप में की गई है. मृतक पटना जंक्शन के पास भोजनालय होटल का मालिक है. वह बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उसे ताबड़तोड़ 5 गोलियां मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है और वो आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








