पटना- RCP सिंह ने बीजेपी छोड़ नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. दरअसल, आरसीपी सिंह पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से पार्टी से नाराज चल रहे थे. बता दें आरसीपी सिंह ने 5 अगस्त 2022 में जेडीयू से इस्तीफा दिया था.
11 मई 2023 को दिल्ली में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली. बीजेपी के सीनियर नेता धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था. लेकिन पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से वे काफी समय से नाराज चल रहे थे.
RCP सिंह 1984 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं. नीतीश कुमार के स्वजातीय हैं और उनके गृह जिले नालंदा के ही निवासी है. RCP सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी थे. नीतीश जब केंद्र में मंत्री बने तब उन्हें उत्तर प्रदेश से लाकर अपना सचिव बनाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसके बाद जब बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तो फिर से उन्हें उत्तर प्रदेश बुलाकर अपना प्रधान सचिव बनाया. फिर RCP सिंह को नीतीश कुमार ने जदयू का सुप्रीमो भी बनाया था, लेकिन बाद में दोनों में दूरियां बढ़ गईं.








